दवा बाजार आज बंद, दवा कारोबारी के पुत्र की हत्या के विरोध में उतरे व्यवसायी

भागलपुर (बिहार)। दवा बाजार शुक्रवार को भी बंद रखा गया है। दवा व्यवसायी के पुत्र रौनक केडिया की हत्या के विरोध में शहर के बाजार बंद हैं। ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने बीते दिवस बैठक की थी। बैठक में शुक्रवार को संपूर्ण बाजार बंद करने का आह्वान किया गया था। दवा व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया।

पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल

बैठक में चेंबर महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने कहा कि इस वारदात से बाजार क्षेत्र के सभी दवा कारोबारियों एवं अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में खौफ एवं रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन को शहर की विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से कार्य करना चाहिए। ऐसा नहीं हो पाने के कारण ही ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। शहर में पेट्रोलिंग की व्यवस्था को बढ़ाने की मांग उठाई गई।

वारदात के बाद दवा दुकानें रहीं बंद

बता दें कि आत्माराम मेडिकल्स के संचालक बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया की हत्या हो गई थी। इसके विरोध में गुरुवार को भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शहर की 1600 से अधिक दवा दुकानें बंद रहीं। मरीज व उनके परिजन दवा के लिए भटकते रहे। इसके चलते करीब आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ बताया जा रहा है। उधर, रौनक केडिया की हत्या मामले में एसएसपी का कहना है कि पुलिस टीम छानबीन में जुटी है।

Related Posts

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

मुंबई। सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश का मामला सामने आया है। आयातित दवा में गोलमाल की बात कही जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय…

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 0 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की