भारत में क्लीनिकल ट्रायल के बिना मिलेगी विदेशी दवा को मंजूरी

नई दिल्ली। भारत में क्लीनिकल ट्रायल के बिना विदेशी दवा को मंजूरी मिलेगी. इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। आदेशों में कहा गया है कि विदेश में यदि दवा को क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद वहां के रेगुलेट्री अथॉरिटी की मंजूरी मिलती है तो उस दवा को भारतीय बाजार में सीधे प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए न्यू ड्रग एंड क्लिनिकल ट्रॉयल रूल 2019 के रूल 101 में बदलाव किया गया है। इनमें दुनिया के 5 देशों औऱ यूरोपीय यूनियन के किसी भी देश की दवा का जिक्र है। इससे गंभीर बीमारियों की दवा भी आसानी से उपलब्ध हो पाएगी।

सरकार के इस फैसले से दवाओं के रेगुलेट्री प्रोसेस में रिसोर्स खर्च की बचत होगी और इसका उपयोग किसी और काम में किया जा सकेगा। यह भी दावा किया गया है कि भारतीय दवा उद्योग वॉल्यूम से वैल्यू की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। विदेश से भारत आने वाली जो दवा भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनूकूल होगी, उस दवा को तत्काल प्रभाव से भारत में मंजूरी मिल जाएगी।

इन देशों की दवाओं को इजाजत

बताया गया है कि यूके, यूएस, आस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और ईयू के देशों से आने वाली दवाओं को देसी क्लिनिकल ट्रायल से नहीं गुजरना होगा। वहां के देश में कोई भी दवा यदि क्लिनिकल ट्रॉयल से गुजर चुकी है तो उसे भारत में फिर ट्रॉयल से नहीं गुजरना होगा।

सस्ती होंगी दवाइयां

सूत्रों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से दवाओं की सुगमता से उपलब्धता भी होगी। साथ ही विदेश की कम्पनियों के साथ भारत का करार होता है तो उसका उत्पादन भी भारत में ही होगा और इससे यह दवाएं काफी सस्ती हो जाएंगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक