दवा में मिलावट की होगी जांच, सरकार खर्च करेंगी 11.56 करोड़

 

लखनऊ। यूपी में दवा में मिलावट की अब और सटीक व ज्यादा जांच की जा सकेगी। दरअसल राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विभागों से 30 नवंबर तक बजट प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभागों से कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट के लिए प्रस्तावित की जाने वाली नई योजनाओं के मूल्यांकन के लिए ‘वैल्यू फॉर मनी’ के सिद्धांत को ध्यान में रखा जाए। वित्त विभाग की ओर से इस बारे में शुक्रवार को सभी विभागों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रशासकीय विभाग नई मांगों के प्रस्ताव तैयार करने के बाद उन्हें भेज दें और आखिरी तारीख का इंतजार न करें। नई योजनाओं के संबंध में पद सृजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया गया है। बजट प्रस्ताव में काम के लिए संविदा पर कर्मचारी रखने की बजाय काम को ही आउटसोर्स करने की हिदायत दी गई है। बजट में टोकन प्रावधान न करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 6.94 करोड़ रुपये दिए हैं और राज्य सरकार 4.62 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। अभी प्रदेश में अभी औषधि व खाद्य पदार्थों की एक राज्य स्तरीय प्रयोगशाला है। वहीं मेरठ, गोरखपुर, झांसी, आगरा और वाराणसी में मंडलीय प्रयोगशालाएं हैं। इन मंडलीय प्रयोगशालाओं में अभी खाद्य पदार्थों में मिलावट की ही जांच हो रही है। ऐसे में आगे औषधियों की जांच के लिए सुवधाएं बढ़ाई जा सकती हैं। यही नहीं आगे हर मंडल में एक प्रयोगशाला स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल 11.56 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
बतादें कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग 11.56 करोड़ रुपये खर्च कर 26 नई मशीनें खरीदेगा व प्रयोगशाला में जरूरी सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल मिलावटखोरों पर और शिकंजा कसा जाएगा। केंद्र सरकार की राज्य औषधि प्रणाली का सुदृढ़ीकरण योजना के तहत यह सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

 

 

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस