ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी, 1000 रुपये में बेच रहे 200 का सिलिंडर

मध्य प्रदेश के दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप एवं गोविंदपुरा इन दिनों ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। यहां के लगभग 700 से अधिक उद्योगों में पिछले 20 दिन से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण 600 से ज्यादा उद्योगों में काम ठप है। दरअसल उद्योगों में आइनॉक्स समेत कुछ अन्य कंपनियां ऑक्सीजन की सप्लाई करती हैं। मेडिकल इमरजेंसी के चलते उद्योगों में सप्लाई बंद है। ऐसे में उन लोगों ने मुनाफाखोरी का रास्ता ढूंढ़ निकाला, जिनके पास ऑक्सीजन का पहले से स्टॉक था। पहले 20 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर मिलने वाली ऑक्सीजन अब 90 से 100 रुपये में दी जा रही है। यानी पांच गुना कीमत बढ़ गई है। तो वही उद्योगपतियों का कहना है कि लंबित ऑर्डर पूरे करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है। इसलिए कुछ सिलिंडर अधिक कीमत चुकाकर खरीदना मजबूरी है। आम दिनों में गोविंदपुरा में 3000 और मंडीदीप में 2500 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की प्रतिदिन जरूरत होती है। हालांकि अस्पताल व उद्योगों में ऑक्सीजन दो तरह के सिलिंडर में सप्लाई होती है। अस्पताल में जो सिलिंडर पहुंचते हैं, वह साढ़े सात क्यूबिक मीटर के होते हैं, जबकि उद्योगों में उपयोग किए जाने वाले सिलिंडरों की क्षमता 10 क्यूबिक मीटर होती है। बतादे कि शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार मांग रखने के बावजूद ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हुई है। ऐसे में जिन उद्योगपतियों को ऑर्डर पूरे करके देने हैं। वे महंगे दामों पर सिलिंडर खरीद रहे हैं। मुनाफाखोरों ने सिलिंडर अपने पास जमा कर रखे हैं और वे अब इन सिलिंडरों को मनमाने कीमत पर बेच रहे हैं। 10 क्यूबिक मीटर का जो सिलिंडर पहले उद्योगपतियों को 200 रुपये में मिलता था, अब उसके 1000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर