दवा में स्टेरॉयड मिलने पर क्लीनिक संचालक को नोटिस 

लखनऊ। बासमंडी चौराहे के पास स्थित सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. जैन के क्लीनिक से लिए गए दवा के नमूनों में स्टेरॉयड की पुष्टि हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। गौरतलब है कि दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एफएसडीए ने क्लीनिक में छापा मारा था। इसमें गोली, कैप्सूल शामिल हैं। लाल-पीली गोली और कैप्सूल में न तो दवा निर्माण की तारीख दर्ज थी और न ही एक्सपायरी। दवा का निर्माण कहां हुआ, उसमें क्या रसायन और जड़ी बूटी मिलाई गई है, इसका भी पता नहीं चला। ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह के मुताबिक कई नमूनों में स्टेरॉइड और एल्कोलाइड्स की पुष्टि हुई है।
दोष साबित होने पर आरोपी क्लीनिक संचालक पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। डॉक्टरों का कहना है कि स्टेरॉयड का ज्यादा सेवन  सेहत के लिए नुकसानदेह है। लगातार इसके सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। दिल का दौरा भी पड़ सकता है और बीपी की समस्या या फिर नजर कमजोर होने जैसी दिक्कत पैदा हो जाती है। डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि आयुर्वेद की औषधियों में चंद्रप्रभा वटी, शिलाजीत, लहसुन, अश्वगंधा, किवाच आदि और गंधक, पारद की कज्जली से बनने वाले रस, भस्म आदि में प्राकृतिक तौर पर एलकेलाइड या स्टेरॉयड पाए जाते हैं। इनका प्रयोग नुकसानदायक नहीं होता है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही बल, वीर्य और शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होती है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया