फार्मा हब के लिए बदला जाएगा कॉलोनी का ले-आउट

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम कॉलोनी में फार्मा हब बनाने के लिए जीडीए एनएच-58 के आसपास की प्रॉपर्टी का दोबारा से ले-आउट तैयार करेगा। जीडीए फार्मा के लिए जुलाई से प्लॉट की नीलामी करेगा। बता दें कि मधुबन-बापूधाम कॉलोनी में जीडीए की प्रॉपर्टी सेल नहीं हो पा रही है। इसी के चलते इस कॉलोनी में कई हजार प्लॉट खाली पड़े हैं। प्रॉपर्टी सेल नहीं होने के कारण अब इस कॉलोनी में ही जीडीए फार्मा हब बनाने की कोशिश में लगा है। इसके लिए जीडीए ने अब जमीनी तौर पर कार्य शुरू कर दिया।
जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि फार्मा हब बनाने के लिए जीडीए मधुबन-बापूधाम कॉलोनी के एनएच-58 से जुड़ी प्रॉपर्टी का ले-आउट तैयार करेगा। ले-आउट तैयार करने के लिए जीडीए के मास्टर प्लान ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। राय का दावा है कि इसी महीने में ले-आउट फाइनल कर दिया जाएगा। ले-आउट में छोटे प्लॉट को बड़ा और बड़े प्लॉट को जरूरत के हिसाब से छोटा डिजाइन किया जाएगा। जीडीए को उम्मीद है कि लोकेशन अच्छी है इसलिए मधुबन-बापूधाम कॉलोनी में बड़ी संख्या में फार्मा कंपनियां आएंगी। इससे यह इलाका जिले का ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र का सबसे बड़ा फार्मा हब बन सकेगा।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया