दवा लाइसेंस अब एक ही रखना होगा, दूसरा सेरेंडर करने के आदेश से फार्मा कंपनियों में हडक़ंप

बीबीएन (हिमाचल प्रदेश)। दवा लाइसेंस अब एक ही रखने के फरमान जारी कर दिए गए हैं। फार्मा कंपनियों को दूसरा दवा लाइसेंस सेरेंडर करना होगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के इन नए निर्देशों से सूबे के दवा उद्योगों में हडक़ंप मच गया है।

डीसीजीआई ने किए निर्देश जारी

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं। अब ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत दोहरे लाइसेंस वाली फार्मा कंपनियों को एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा। प्रथम चरण में 58 दवा कंपनियों की पहचान की गई है। ये दवा उद्योग बीबीएन क्षेत्र में स्थापित है। इनके पास दोहरे लाइसेंस हैं।

नकली दवा निर्माण पर रोक की कवायद

यह कवायद न्यूट्रास्यूटिकल्स की आड़ में नकली दवा निर्माण पर रोक के लिए की जा रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी केंद्रीय नियामक को निर्देश दिए थे। हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने राज्य दवा नियंत्रक के पक्ष राहत व समाधान के लिए आवाज उठायी है।

एसोसिएशन का कहना है कि अचानक उद्योग बंद होने से जहां वित्तीय नुकसान होगा, वहीं कइयों की नौकरी छूट सकती है। अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उद्योग को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए निर्देश वापस लेने की मांग की गई है।

एक परिसर में दो अलग-अलग लाइसेंस के साथ उत्पादन नहीं किया जा सकेगा। इन निर्देशों के बाद राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण ने 58 दवा उद्योगों की रिपोर्ट औषधि महानियंत्रक को सौंपी है। इससे दवा निर्माताओं में हडक़ंप मच गया है। दरअसल, इन दवा निर्माताओं ंने दोनों सुविधाओं में करोड़ों का निवेश किया हुआ है।

डीसीजीआई मामले की समीक्षा करे : एचडीएमए

दवा लाइसेंस

एचडीएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि इन आदेशों और नियमों में दो विपरीत विचार व्यक्त किए गए हैं। डीसीजीआई से मामले को देखने और समान दिशा-निर्देश तैयार करने की मांग की है। इन इकाइयों में से कोई भी कानून का उल्लंघनकर्ता नहीं है। उन्होंने शीर्ष निकाय के निर्णय के बाद दोनों उत्पादों का निर्माण किया था।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा