दवा विक्रेताओं को स्टिंग ऑपरेशन का डर दिखा वसूले पैसे, केस दर्ज

भरतपुर। डीग कस्बे में अस्पताल के पास स्थित दवा दुकानदारों को कुछ लोगों द्वारा स्टिंग ऑपरेशन का भय दिखा पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कथित मीडियाकर्मी बनकर आए लोगों के साथ दुकानदारों का विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। जानकारी अनुसार अस्पताल के पास खण्डेलवाल मेडिकल स्टोर के सामने एक गाड़ी में सवार महिला सहित तीन व्यक्ति आए। गाड़ी में से एक महिला दुकान संचालक राजेन्द्र खण्डेलवाल के पास पहुंची और एक किट दिखाकर उस जैसी किट मांगी। जिस पर दुकानदार ने किट नहीं होना बताया। जिस पर महिला ने कहा कि हमारे पास सब रिपोर्ट है, यहां अवैध दवाओं की बिक्री हेाती है। इसी का हम स्टिंग ऑपरेशन करने आए हैं। मामला रफा-दफा करने के लिए दस हजार रुपए दो। इस बीच गाड़ी में से मनोज सोनी नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ आया और खुद को कथित रूप से पत्रकार बताते हुए 5 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद ये लोग समीप में ही एक अन्य मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और वहां भी इसी तरह धमकाते हुए 10 हजार रुपए मांगे। यह देख अन्य दुकानदार व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों पक्षों की बातचीत का वीडियो बनाते समय विवाद हो गया। हंगामा बढ़ता देख कथित पत्रकार गाड़ी लेकर भाग गए। उधर, कथित पत्रकार मनोज सोनी ने दवा विक्रेताओं के खिलाफ अवैध दवा बेचने व उनसे मारपीट करने का मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। उधर, दवा विक्रेता राजेन्द्र खण्डेलवाल ने मनोज सोनी व अन्य के विरूद्ध स्टिंग ऑपरेशन का भय दिखाकर 5 हजार रुपए ऐंंठने की शिकायत पुलिस में दी है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त