दवा सप्लायर कंपनी पर रेड, अमानक दवाओं की खेप मिली

फरीदाबाद। औषधि नियंत्रण विभाग ने सेना को दवाएं सप्लाई करने वाली सेक्टर-11 स्थित एक कम्पनी पर रेड की। विभाग ने यहां से तीन तरह की दवाओं को सील कर अपने कब्जे में लिया है जबकि 2 तरह की दवाओं के सैंपल लिए हैं। आशंका है कि सील दवाएं नकली हो सकती हैं, क्योंकि कम्पनी इन दवाओं का कोई रिकॉर्ड टीम को नहीं दिखा पाई है। जानकारी के अनुसार सेना को नकली दवाएं सप्लाई होने के संबंध में शिकायतें मिल  रहीं थी। शुरूआती जांच में पता लगा कि फरीदाबाद के सेक्टर 11-डी में भी अजूरा फामेको न्यूट्रिशियन प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कम्पनी सेना को दवा सप्लाई करती है। इस पर प्रदेश के औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहुजा ने वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण गोदारा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने फामेको न्यूट्रिशियन कम्पनी पर दबिश दी तो उन्होंने पाया कि यहां पर कई तरह की दवाएं ऐसी हैं, जिनका कम्पनी के पास खरीद का कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिस कम्पनी को इन दवाओं का निर्माता बताया गया है, वह भी इस मामलें मे अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई कि यह दवाएं उनकी हैं या नहीं। इस पर छापामार दल ने इन दवाओं को सील कर कोर्ट में पेश कर इनके कस्टडी आर्डर ले लिए हैं। कम्पनी से 2 तरह की दवाओं के सैम्पल भी छापामार दल ने लिए हैं, जिनको जांच के लिए भेजा जायेगा और जांच रपट आने पर इनके बारे में स्थिति साफ होगी। औषधि नियंत्रक नरेन्द्र आहुजा ने बताया कि टीम ने जो तीन तरह की दवाएं अपने कब्जे में ली हैं, उनके बारे में यह संदेह है कि वह नकली हो सकती हैं, क्योंकि इस कम्पनी के पास इन दवाओं का कोई खरीद रिकॉर्ड नहीं है और जो कम्पनी इनको बना रही है, वह भी इन दवाओं से पल्ला झाड़ रही हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए