फार्मासिस्टों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

टोंक (राजस्थान)। फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि फार्मासिस्ट मेहनत व लगन के साथ चिकित्सा सेवा में अपना पूरा योगदान दे रहे हंै। फिर भी उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा। जिलाध्यक्ष महेश कर्णावत ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कार्यरत राजकीय फार्मासिस्ट संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बहुस्तरीय कैडर का निर्माण, छठे वेतनमान आयोग में उत्पन्न वेतन विसंगति दूर करने, ग्रेड पे 3600 से बढ़ाकर 4200 ग्रेड पे करने, लेबल 10 से लेवल 11 करने समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तरह फार्मासिस्टों संवर्ग को विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा विभाग में केवल फार्मासिस्ट संवर्ग को छोडक़र समकक्ष सभी वर्गों जैस नर्सिंग, रेडियोग्राफर एवं लैब टेक्नीशियन संवर्गों के सुव्यवस्थित कैडर बने हुए हैं। इन्हें सभी प्रकार के वेतन भत्ते समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हंै। इसके बावजूद फार्मासिस्टों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे निशुल्क दवा योजना में लगे फार्मासिस्टों में नाराजगी है। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष महेश कर्णावत, घनश्याम मीणा, रंजन बैरवा, चेतन, मुकेश, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए