दस कैमिस्ट शॉप के लाइसेंस सस्पेंड, 7 को नोटिस

उन्नाव (कानपुर)। औषधि विभाग की टीम ने दवा खरीदी बिल व अन्य जरूरी कागजात न दिखा पाने पर क्षेत्र के 10 मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किए गए है। स्टोर संचालकों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब और जरूरी कागज न दिखा पाने पर सभी का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा।
औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने पूर्व में जिले के डेढ़ दर्जन मेडिकल स्टोरों पर जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान आवास विकास कालोनी स्थित पटेल और जिला अस्पताल के सामने सरस्वती मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट के कागज नहीं दिखा पाए थे। क्रय-विक्रय बिल व कैशबुक आदि भी नहीं मिली थी। इसके अलावा हैदराबाद के मेसर्स कृष्णा, औरास मिर्जापुरकला के प्रजापति, हिरननगर के ड्रग एरिना, सफीपुर के राजा, मोहान आजादनगर के मेसर्स अंकित, आदर्शनगर के मेसर्स वर्मा, शुक्लागंज पोनी रोड के चंदा और रसूलाबाद अटलनगर स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोरों में खामियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पाटन के कृष्णा, मौरावां अकोहरी चौराहे के बालाजी, दही चौकी के पंकज मेडिकल स्टोर, पाटन के कटियार व मेसर्स ब्रह्मदेव, मौरावां भवानीगंज के मेसर्स हिंद, जवाहरनगर उन्नाव के मेसर्स कुमार मेडिकल स्टोर को खामियां मिलने पर नोटिस जारी की गई है। सभी से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही सफीपुर स्थित मेसर्स सिद्धिविनायक हास्पिटल में पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान लिया गया दवा का सैंपल फेल हो गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि संचालक शैलेंद्र सिंह यादव को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए