हार्ट अटैक में एस्प्रिन दवा का नहीं फायदा

नई दिल्ली। हार्ट अटैक की स्थिति से बचाव के लिए आमतौर पर ली जाने वाली दवा एस्प्रिन को लाभकारी नहीं पाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के अनुसार रोजाना एस्प्रिन लेने से मृत्यु, अपंगता या हृदयवाहिनी संबंधित बीमारी का खतरा कम नहीं होता। पांच साल चले ऑस्ट्रेलिया के इस सबसे बड़े क्लीनिकल ट्रायल का निष्कर्ष सार्वजनिक कर दिया गया है। मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एस्प्रिन इन रिड्यूसिंग इवेंट्स इन द एल्डरली (एस्प्री) नामक शोध में लगभग 19 हजार लोगों को शामिल किया था। अध्ययन में इससे धीरे-धीरे रक्तस्राव का खतरा बढऩे का खुलासा हुआ।

मोनाश विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान और निवारक दवा विभागाध्यक्ष जॉन मैकनील का कहना है कि शोध लंबा चला और उन्हें उम्मीद है कि निष्कर्षो से एस्प्रिन की सलाह देने वाले डॉक्टरों को सहायता मिलेगी। एस्प्रिन के 100 वर्ष से भी लंबे समय से मौजूद होने के तथ्य के बावजूद हमें यह नहीं पता था कि अधिक आयु के लोगों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए यह दवाई लेनी चाहिए या नहीं। मैकनील ने कहा कि सभी निवारक दवाओं में सर्वाधिक इस्तेमाल एस्प्रिन का होता है और इस प्रश्न का उत्तर एसप्री ने मुहैया कराया है।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द