दिल्ली के सरकारी अस्पताल में 30 मरीज पर 1 नर्स

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानदंडों के मुताबिक, हर छह मरीज पर एक नर्स होनी चाहिए, लेकिन राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 30 मरीज पर एक नर्स है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्स की 10 से 30 प्रतिशत पोस्ट खाली हैं। इन खाली पोस्ट को भरने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कुछ अस्पतालों में सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट लेवल पर भर्ती हो रही हैं।
वल्र्ड नर्सिंग डे के मौके पर नर्सों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज भी उनके प्रफेशन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मरीजों के इलाज की सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर होती है, लेकिन सुविधाएं बढ़ाने के लिए उन्हें स्ट्राइक का सहारा लेना पड़ता है। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन की अध्यक्ष टी जॉय कहती हैं कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लगभग 8000 नर्स काम कर रही हैं, जिनमें 1200 ठेके पर हैं। राजधानी की आबादी की तुलना में नर्सों की संख्या काफी कम है।
नर्सों की संख्या बढऩे पर ही नॉर्मल वॉर्ड और सुपर स्पेशिएलिटी वॉर्ड में प्राइवेट वॉर्ड के तर्ज पर मरीजों को सुविधाएं मिल पाएंगी। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के महासचिव लीलाधर ने कहा कि 30 से 40 प्रतिशत नर्स रिजर्व के लिए भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग शिफ्ट में तो काम चल जाता है, लेकिन इवनिंग शिफ्ट और रात में इमरजेंसी के दौरान नर्सों की कमी खलती है।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 11 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट