मोबाइल टावर, हैंडसेट रेडिएशन से कैंसर कोरी अफवाह: दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद

नई दिल्ली: मोबाइल टॉवर और हैंडसेट के रेडिएशन से मानव जीवन को कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोरी अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार उपलब्ध नहीं है कि मोबाइल टावर या हैंडसेट के रेडिएशन का मानव अथवा अन्य जीव-जंतुओं पर कोई प्रतिकूल असर होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रेडिएशन से कैंसर अथवा अन्य बीमारियों की बातें अफवाह से अधिक कुछ नहीं हैं।
लोकसभा में प्रश्नकाल में दूरसंचार मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार है और इसका कोई प्रमाण नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 30 वर्ष के शोध में भी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। प्रसाद ने कहा कि देश के छह हाईकोर्ट अलग-अलग आदेशों में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि मोबाइल टावर के रेडिएशन से मानव जीवन पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता। पूरी दुनिया में इस तरह का कोई असर नहीं देखा गया। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और कोरिया तक में इस तरह की बात कभी नहीं उठी। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल टावर नहीं होंगे तो कॉल ड्रॉप अधिक होंगी। ‘क्या हम ज्यादा कॉल ड्राप अफोर्ड कर सकते हैं।’ दूरसंचार मंत्री ने अपील की कि अगर हम मोबाइल फोन के बिना नहीं रह सकते तो हमें ज्यादा मोबाइल टावर लगाने की इजाजत देनी होगी। प्रसाद ने कहा कि अगर लोगों को रेडिएशन को लेकर शंका है तो उसका दुष्प्रभाव एक्सरे अथवा मेटल डिटेक्टर से गुजरने के दौरान भी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री के इस दावे से फिलहाल एक नई बहस तो छिड़ ही गई है, क्योंकि अकसर रिसर्च का हवाल देकर ही या चिकित्सक मोबाइल टावर और हैंडसेट के घातक खतरे की बात कहते रहे हैं। अब इस तरह की रिसर्चों पर भी नई रिसर्च की जरूरत महसूस हो गई है।
  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 4 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 5 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 8 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 15 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए