दिल का दुश्मन अकेलापन

अकेले हैं तो क्या गम हैं…अमिर खान अभिनीत फिल्म के इस मशहूर गाने से बेशक अकेले रहने वालों का हौंसला बढ़े, लेकिन एक शोध में सामने आया है कि अकेलापन कई बीमारियों की जड़ है। नए अध्ययन से पता चला है कि अकेले और समाज से दूर रहना कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। खासकर दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। अकेलेपन से पहले भी सामने आया है कि इससे इम्यून सिस्टम, ब्लड प्रेशर और असमय मौत के खतरे हैं। लेकिन दिल की बीमारी और स्ट्रोक के जोखिम पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, यह अब क्लीयर हुआ है।
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं द्वारा 1,81000 लोगों पर किए गए इस अध्ययन ने महानगरों में रहने वालों लोगों की नींद उड़ा दी है। दिल्ली एनसीआर में तो अकेले रहने वालों की संख्या अच्छी खासी है। फ्लैट कल्चर ने इस आग में घी का काम किया है। एक ही बिल्डिंग में रहने में रहने वालों को साथ वाले फ्लैट की खबर नहीं होती। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि दिल की बीमारी के खतरे का 29 फीसदी संबंध अकेलापन या सामाजिक अलगाव से है। जबकि स्ट्रोक के खतरे का 32 फीसद जुड़ाव पता चला। शोधकर्ताओं ने कहा कि अकेलेपन और सामाजिक अलगाव की समस्या का हल करने से उच्च आय वाले देशों में बीमारियों की दो अन्य कारकों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। इन दो कारकों चिंता और तनावपूर्ण नौकरी की पहले ही पहचान की जा चुकी है। इस शोध का प्रकाशन जर्नल हार्ट में किया गया है। चिकित्सकों का कहना है आधुनिक होते देश में जितनी बीमारियों पर विजय पाने की तकनीक आई हैं, उससे कहीं ज्यादा मरीजों की संख्या और बीमारियों से होने वाली मौत के आंकड़ों में वृद्धि हुई है।
  • Related Posts

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 5 views
    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 6 views
    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 6 views
    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 5 views
    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 4 views
    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 11 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी