स्वास्थ्य मंत्री विज के ट्वीट से सलमान खान को “किक”

लिखा, क्या सलमान खान देश के लिए लाएंगे मैडल!

चंडीगढ़

बालीवडु के सुपर स्टार सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर चुने जाने पर ओलंपियन रेश्लर योगेश्वर दत्त द्वारा जताई गई आपत्ति का समर्थन करते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेलकूद मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली है। विज ने सलमान खान से सवाल किया है कि क्या वह देश के लिए मैडल ला सकते हैं।

सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाए जाने पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हरियाणा के खेलकूद मंत्री अनिल विज ने आज टवीट् करके योगेश्वर दत्त को उत्साहित किया। पहलवान योगेश्वर दत्त हरियाणा पुलिस में बतौर डी.एस.पी. तैनात हैं। अनिल विज ने आज बालीवुड स्टार सलमान खान पर चुटकी लेते हुए योगेश्वर दत्त को उन्हें माफ करने की सलाह दी।

विज ने योगेश्वर दत्त से कहा कि वह रियल हीरो हैं और सलमान खान फिल्मी हीरो है। रियल हीरो देश के लिए मैडल ला सकता है, फिल्मी हीरो कभी मैडल नहीं ला सकता। इस टवीट् के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि क्या सलमान देश के लिए मैडल ला सकते हैं। योगेश्वर दत्त के देश व समाज के प्रति योगदान को भूला नहीं जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में योगेश्वर को घबराने की जरूरत नहीं है।

सलमान खान के फैन रह चुके हैं योगी: हरियाणवी मूल के पहलवान योगेश्वर दत्त द्वारा अचानक सलमान खान के खिलाफ दिए गए बयान से विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2014 में योगेश्वर दत्त ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान के साथ हो चुकी है। इस साक्षात्कार के दौरान योगी ने खुद को सलमान खान का फैन होने का दावा किया था।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी