सैनिटाइजर के साथ-साथ 59 दवा निर्माताओं की दवाओं के सेम्पल फेल 

सोलन। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन सीडीएससीओ द्वारा जारी ड्रग अलर्ट में देश के विभिन्‍न राज्‍यों में निर्मित अलग अलग कंपनियों की 59 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें देश की कुछ नामी कंपनियों में निर्मित हैंड सैनिटाइजर सहित जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। हैंड सैनिटाइजर निर्माता कुछ कंपनियां दिल्ली और कुछ पंजाब राज्य से संबंधित हैं। इसी के साथ हिमाचल के कालाअंब में स्थापित डिजिटल विजन कंपनी में निर्मित पैरासिटामोल की कोल्ड बेस्ट सिरप के आठ अलग अलग सैंपल भी खरे नहीं पाए गए हैं। देश की 59 दवाओं में 23 दवाएं हिमाचल के उद्योगों में तैयार की गई हैं। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने सभी राज्‍यों को ड्रग अलर्ट की कॉपी जारी करते हुए उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्‍यों की अथाॅरिटी ने संबंधित दवा उद्योगाें को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं और खराब माल को वापस मंगवाकर नष्‍ट करने के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल समेत जम्मू, पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, नागपुर, अहमदाबाद, गुजरात, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, जयपुर व दिल्ली के कुछ उद्योगों में बनी दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं।

देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन देश में ही ऐसे भी उद्योग हैं, जो हैंड सैनिटाइजर में ही गड़बड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देश के करीब छह तरह के हैंड सेनीटाइजर में अल्कोहल की मात्रा दर्शाई गई मात्रा से आधी और कुछ में आधी से भी कम डाली गई है। ऐसे में कीटाणुओं को नष्ट करने वाले यह हैंड सैनिटाइजर अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। दिल्ली के बवाना स्थित कंपनी के हैंड सैनिटाइजर समेत कई कंपनियों के सैंपल फैल हुए हैं। सिरमौर जिला के डिजिटल विजन उद्योग में निर्मित पैरासिटामोल का कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप के आठ सैंपल, जो सर्दी जुकाम खांसी के लिए अारामदायक होता है का सैंपल फेल हुआ है। इसके अलावा मेडिपोल फार्मासीयूटिकल बद्दी में निर्मित दवा के भी चार अलग अलग सैंपल फैल हुए हैं नाहन की एसबीएस बायोटेक, ओरिसन फार्मा इंटरनेशनल कालाअंब सिरमौर, नूतन फार्मासीयूटिकल बरोटीवाला, लैबोरेट फार्मासीयूटिकल सिरमौर, स्विसकेम हेल्थकेयर ऊना के दो, एएनजी लाइफ साइंस नालागढ़, पुष्कर फार्मा कालाअंब, हॉस्टेस बायोटेक ऊना, मनीष फार्मासीयूटिकल कसौली के दो सैंपल फैल पाए गए हैं।

स्टेट डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि पहले भी हिमाचल के सिरमौर स्थित डिजिटल विजन कम्पनी को पहले ही सील किया जा चुका है। इसके समाचार पहले भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं, रही बात आज प्रकाशित समाचार की तो उपरोक्त कंपनियों से आगामी कार्रवाई कर जवाब माँगा जायेगा
  • Related Posts

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 1 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 1 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 1 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 2 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 14 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 13 views
    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए