5000 रूपए का टेस्ट अब होगा फ्री – डॉ प्रवीण

रोहतक। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने काले पीलिया हैपेटाइटिस बी वायरस के मुफ्त टैस्टों की सुविधा मरीजों के हित में शुरू कर दी है। लगभग दो माह पहले हैपेटाइटिस बी की निशुल्क दवाईयों की सुविधा भी मरीजों के लिए शुरू की गई थी। पहले चरण में हैपेटाइटिस बी की मुफ्त दवाईयां तथा वायरस के टैस्टों की सुविधा पीजीआईएमएस रोहतक के गैस्ट्रोएंटोलोजी विभाग जोकि प्रदेश का एकमात्र मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर भी है, वहां पर विभागाध्यक्ष सीनियर प्रोफैसर डॉ. प्रवीण मल्होत्रा की देखरेख में शुरू कर दी गई है और हरियाणा प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों में भी इसकी सुविधा पहुंचाई जा रही है। एक टैस्ट की कीमत बाजार में करीब 5000 रूपए तक है।

डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि काला पीलिया दो प्रकार का होता है, हैपेटाइटिस बी एंव सी। वर्ष 2013 से हरियाणा सरकार द्वारा हैपेटाइटिस सी के निशुल्क टैस्ट व इलाज दिया जा रहा था, परंतु अब हैपेटाइटिस बी का मुफ्त इलाज व टैस्टो की सुविधा हरियाणा वासियों के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने कहा कि वें इसका सारा श्रेय हरियाणा सरकार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज,एसीएस राजीव अरोडा , डीजीएचएस डॉ. सूरजभान, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उषा गुप्ता, डॉ. अरूण जोशी तथा कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा को देते हैं, जो दिन रात प्रदेश के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनके अथक सहयोग से पीजीआईएमएस के गैस्ट्रोएंटोलोजी विभाग में पीलिया व काला पीलिया के सभी टैस्ट एवं दवाईया मुफ्त में जरूरतमंद मरीजों में निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ मरीजों को एंडोस्कोपी,क्लोनोस्कोपी, कैप्सूल एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कैन टैस्ट व भर्ती की सुविधा बगैर किसी शुल्क व वेटिंग के पिछले लगभग दस वर्षों से दी जा रही है और अबतक लगभग 34000 एंडोस्कोपी व 16 हजार फाइब्रोस्कैन और हजारों पीलिये व काले पीलिये के मरीजों का इलाज किया जा चुका है। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि इसके लिए मरीज अपने इलाज के लिए किसी भी दिन अपना हरियाणा का आधार कार्ड लेकर विभाग में आ सकता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि लाकडाउन के दौरान भी प्रतिदिन करीब 20 मरीज इन सेवाओं का लाभ उठाते रहे हैं और जरूरत के हिसाब से एहतियात से उनको एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कैन और दाखिले की सुविधा दी गई। इस विभाग में लगभग 20 सदस्यों की एक सशक्त टीम इन सेवाओं को देने का काम करती है,जिसमें उनके साथ जूनियर डॉक्टर, नर्स, एंडोस्कोपी टैक्निशियन,फार्मासिस्ट, डाटा एंटी आप्रेटर एवं कांउसलर शामिल हैं। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरूण अरोडा ने बताया कि मेडिकल गैस्ट्रोएंटोलोजी विभाग पीलिये व काले पीलिये के मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है,इसमें हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय एवं कुलपति डॉ. ओ.पी.कालरा का अहम योगदान है। डॉ. वरूण अरोडा ने कहा कि उनके चिकित्सक इस कोरोना महामारी में जरूरतमंद मरीजों के लिए निरंतर दिन रात सेवा में लगे हुए हैं।

Related Posts

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

मुंबई। फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार कर दिया है। इसके चलते समिट थेराप्यूटिक्स के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 19 फीसदी से अधिक गिर गए। अमेरिकी खाद्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई