देश में तेजी से बढ़ रहा है आई फ्लू का खतरा

Eye Flu: बेमौसम बारिश के बाद से उत्तर प्रदेश में आई फ्लू (Eye Flu) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन अस्पताल में इस संक्रमण से पीड़ित मरीज आ रहे हैं जिसको लेकर डॉक्टर चिंता में हैं। यदि किसी एक व्यक्ति को आई फ्लू है तो वो अपने साथ तीन लोगों को संक्रमित कर सकता है। 27 साल पहले भी आई फ्लू का संक्रमण तेजी से देश में फैला था उस वक्त इससे निजात पाने के लिए डॉक्टरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

आंखों में दर्द, खुजलीपन और लालीपन आई फ्लू (Eye Flu) के लक्षण 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएस त्रिपाठी का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से आई फ्लू की समस्या बढ़ रही है। आंखों में दर्द, खुजलीपन, लालीपन और कीच आना आई फ्लू के लक्षण हैं। ऐसी समस्या होने पर आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए। काला चश्मा लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। आंखों को बार-बार पानी से धोते रहना चाहिए। इससे संक्रमण फैलना का खतरा कम हो जाता है।

बीएचयू अस्पताल में हर दिन नेत्र रोग विभाग में 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें से 20 मरीज आई फ्लू से संक्रमित हैं। डॉक्टर का कहना है कि बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बारिश के वक्त ये समस्या होती है।

आई फ्लू गंभीर बीमारी नहीं 

डॉक्टर का कहना है कि आई फ्लू कोई गंभीर बीमारी नहीं है। यदि सावधानी नहीं बरती जायी तो आगे चलकर इससे बड़ी समस्या हो सकती है। जिन लोगों को आंखों में ये संक्रमण है उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। 7 से 10 दिनों के भीतर ये समस्या ठीक हो जाती है।

आई फ्लू से  बचने के लिए बरतें ये सावधानी 

आई फ्लू से बचने के लिए चश्मा लगाकर ही घर से निकलें।

दूसरों के रूमाल और चश्में का प्रयोग न करें।
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।

नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह के बिना कोई आई ड्रॉप न डालें
आंखों को साफ पानी से धुलते रहें
हाथों को साफ रखें।

सरकार ने 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर