सरकार ने 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए 

Pharma Company License Cancel: केंद्र सरकार की ओर से देश की फार्मा कंपनियों पर बड़ा फैसला लिया गया है। खराब और नकली क्वालिटी की दवाईयों के निर्माण के लिए देश की 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द (Pharma Company License Cancel) कर दिया गया है।

20 राज्यों में फार्मा कंपनियों पर कार्रवाही (Pharma Company License Cancel) 

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कई दवा कंपनियों का निरीक्षण किया था। केंद्र और राज्य की टीमों ने मिलकर 20 राज्यों की 76 दवा कंपनियों में अचौक निरीक्षण किया था। उसके बाद ये कार्रवाही की गई।  शिकायतें आ रही थी कि नकली दवाओं का कारोबार पूरे देश में बढ़ रहा था। इसके खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार की टीमों ने कार्रवाई की। दोनों टीमें तकरीबन 15 दिनों से कंपनियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश में 70, उत्तराखंड में 45 और मध्य प्रदेश में 23 कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। कई देशों से भारतीय दवाओं से होने वाली मौतों और बीमारियों की खबरों के बीच ये छापे मारे गए हैं।

26 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की टीमें मिलकर बीते 15 दिनों से कंपनियों के खिलाफ अभियान चला रही है। 26 फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकतर कंपनियां हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से संचालित होती हैं। उत्तराखंड की 45, हिमाचल प्रदेश में 70 और मध्य प्रदेश में 23 कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। बीते महीने, गुजरात स्थित फार्मा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने अमेरिकी बाजार से गाउट के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जेनेरिक दवा की 55,000 से अधिक बोतलें वापस मंगवाई थीं। दवा की अशुद्धता विनिर्देशों में विफल रही थी।

ये भी पढ़ें- अब मिडिल क्लास को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 40 करोड़ लोगों का होगा फ्री इलाज

गौरतलब है कि नोएडा में एक फार्मास्युटिकल फर्म के तीन कर्मचारियों को बीते साल उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर खांसी की दवाई के कारण 18 बच्चों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर मिलावटी दवा बनाने और बेचने का आरोप था। वहीं बीते फरवरी के महीने में ही चेन्नई स्थित एक दवा कंपनी ने आई ड्रॉप की खेप को वापस मंगाया था।

 

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश