सूरत। सूरत और अहमदाबाद की औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त जांच के दौरान भरूच से प्रतिबंधित नशीली दवा मेफड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद, सूरत और मुंबई के बीच कई महीनों से कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने का कारोबार कर रहे थे। डीआरआई को मुखबिर से इस बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर अहमदाबाद और सूरत डीआरआई टीम ने भरूच में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को धरदबोचा। दोनों के पास से डेढ़ किलोग्राम प्रतिबंधित नशीली दवा मेफड्रोन मिली। बताया जा रहा है कि दोनों गुजरात और महाराष्ट्र में इन दवाओं का व्यापार करते थे। कई बड़े लोगों को यह दवाएं सप्लाई करते थे। डीआरआई ने दवाएं जब्त कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।