दो तस्करों के मकान पर छापा, 60 हजार नशीली गोलियां बरामद

श्रीगंगानगर। पदमपुर व मटीलीराठान पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो तस्करों से करीब 60 हजार नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता पाई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जलौकी में नशीली गोलियां लाई गई हैं। इन गोलियों को गांव सहित अन्य जगह बेचने की तैयारी है। इस पर पदमपुर एसएचओ विक्रम तिवारी व मटीली एसएचओ राकेश स्वामी तुरंत दल-बल सहित जलौकी गांव रवाना हुए। इस दौरान पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मकानों पर दबिश दी। पुलिस ने दो युवकों इंद्रजीत पुत्र गुरीराम व मनफूल पुत्र कश्मीरलाल ओड को पकड़ किया। इनके घरों में तलाशी ली तो 60 हजार नशीली गोलियों का जखीरा बरामद हुआ। इनमें से ढाई हजार गोलियां अल्प्राजोलम और शेष गोलियां ट्रायोसर की हैं। इस पर पुलिस ने नशीली गोलियां कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशीली गोलियां जोधपुर से लाते थे। पुलिस का कहना है कि सूचना तीन लोगों की मिली थी। तीसरा आरोपी देशराज है जो मनफूल के घर से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक आपस में मामा-बुआ भाई हैं। उन्होंने पहली बार नशीली गोलियां खरीदकर लाने की बात कही है। युवक जोधपुर से ये गोलियां लेकर आए। इन्हें गांव सहित अन्य जगहों पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने समय रहते दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक