नकली कैंसर दवा का एक औ रैकेट पकड़ा गया, नकली दवाएं जब्त

नई दिल्ली। नकली कैंसर दवा का एक और रैकेट पकड़ में आया है। दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली के भागीरथ पैलेस में केमिस्ट की दुकानों से कैंसर की नकली दवाएं जब्त की हैं।

तीन दुकानों पर छापा

पुलिस को सूचना मिली थी कि दवा विक्रेता नकली कैंसर रोधी और जीवनशैली दवाएं बेच रहे हैं। सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ड्रग विभाग और एक दवा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों को रैकेट के बारे में बताया। तीन दुकानों पर छापा मारकर नकली दवाएं बरामद कीं गई।

पहली दुकान में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को फर्म का पार्टनर बताया। परिसर की तलाशी लेने पर, बिक्री और वितरण उद्देश्यों के लिए अन्य व्यापारिक स्टॉक के साथ नकली आयातित टैग वाली अनेक दवाइयां मिलीं। पुलिस ने सभी दवाइयां जब्त कर लीं हैं। इस बीच दो अन्य दुकानों पर भी छापेमारी कर नकली दवाएं बरामद की गयीं।

दवाओं पर विभिन्न देशों के नकली आयातित टैग लगे थे

एक अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई दवाओं की जांच करने पर वे नकली पाई गई। आोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनमें से अधिकतर दवाओं पर विभिन्न देशों के नकली आयातित टैग लगे थे। यह सिर्फ लोगों को धोखा देने के लिए था कि दवाएं आयात की गई थीं ताकि वे ग्राहकों से अधिक पैसे ले सकें।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे रैकेट में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने नकली कैंसर और कीमोथेरेपी दवाओं के निर्माण और बिक्री से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा किया था। इसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त