नशीली दवा के गोदामों पर छापामारी, 40 लाख से अधिक की नशीली दवाएं बरामद

पटना। नशीली दवा के अवैध चार गोदामों में छापेमारी कर 40 लाख से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। औषधि विभाग की टीम ने चारो गोदामों से 25 लाख की नशीली दवा, 15 लाख के सैंपल व अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ 200 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त की हैं।

पीरबहोर थाना पुलिस ने मौके से दो कर्मचारियों बाढ़ निवासी अजीत कुमार व गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा को बेनी माधवलेन के गोदामों में नशीली दवाओं के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने सहायक औषधि नियंत्रक को इसके बारे में बताया। सूचना के बाद पुलिस के सहयोग से मौके पर रेड की गई। औषधि निरीक्षकों ने पेंटाजोसिन, डायलेक्स जीसी, केटामिन जैसी दवाएं बड़ी मात्रा में जब्त कीं।

ये दवाइयां मिलीं

इसके अलावा कुत्ता काटे का इंजेक्शन एआवी, सांप काटे का इंजेक्शन एवीएस, एल्यूबिन, फैक्टर 8 व 9, कैंसर की कई दवाएं मिलीं। जांच में पता चला कि फ्रिज में रखी जाने वाली दवाएं बाहर खुले में पड़ी थीं। इससे रोगियों को फायदे की जगह उनकी जान तक जा सकती है। 25 ब्लड बैग के अलावा 15 लाख से अधिक कीमत के फिजिशयन सैंपल व अन्य दवाइयां भी जब्त की गईं।

दवा की पेटियों में मिली शराब

नशीली दवा

दवाइयों की पेटियों में शराब भी मिली है। जिस मकान में यह गोदाम बना था, वहां मौके पर एक मिली वृद्धा ने बताया कि होली के कुछ दिन पूर्व ही यह गोदाम किराए पर लिया गया था। पुलिस का मानना है कि पूरा गोदाम इतने कम समय में नहीं भरा जा सकता है। ऐसे में मकान मालिक रविंद्र सिंह भी संदेह के घेरे में है। टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई