नकली दवाइयों का चल रहा असली खेल, ड्रग विभाग नींद में

रोहतक (हरियाणा)। शहर में असली दवाओं के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस बात से शहरवासी और ड्रग विभाग दोनों अनजान हैं। इसी कारण ड्रग विभाग के पास नकली दवाइयों से संबंधित शिकायत तक नहीं आती। जबकि चोरी-छिपे कई मेडिकल स्टोर नकली दवाइयों की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं और इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। सूत्रों का दावा है कि जिले में रोजाना 4-5 लाख रुपए की नकली दवाइयां आराम से खपाई जा रही हैं। अधिकांश कैमिस्ट अपने यहां नकली और असली, दोनों तरह की दवाई रखते हैं, जिन्हें ग्राहक पहचान नहीं सकता
सूत्रों के अनुसार आसपास के कस्बों और शहरों में भी यहां से नकली दवाइयों की सप्लाई होती है। दवाई विक्रेताओं का गणित यह है कि नकली दवाइयां बेचने से उन्हें अधिक मुनाफा होता है और यह माॢजन असली दवाइयों की बिक्री में नहीं है। कई दवाई विक्रेता नकली दवाइयों के धंधे से रोजाना मोटी कमाई कर रहे हैं। अधिकांश कैमिस्ट दवाई के साथ कैश मेमो नहीं देते हैं। जो देते हैं, वे उसमें दवाई के नाम के साथ उसका बैच नंबर नहीं लिखते। मासूम लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले इस धंधे को रोकने के नाम पर प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि नकली दवाइयों को यहां दिल्ली से लाया जाता है। वहां से लाईं गई दवाइयों में असली और नकली में अंतर कर पाना आसान नहीं होता। इसके चलते इन दवाइयों को आसानी से ग्राहकों को बेच दिया जाता है। इनकी कीमत भी असली दवाओं से कम होती है। ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी डा. मनदीप मान का इस संबंध में कहना है कि नकली दवाइयों के बारे में जब भी सूचना या शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया जाता है। समय-समय पर चैकिंग अभियान भी चलाया जाता है। नकली दवाइयों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर