नकली दवा खाने से बच गई जान

आगरा। खेती में इस्तेमाल होने वाली दवा सल्फास की गोली का सेवन करने के बावजूद आत्महत्या का प्रयास करने वाले एक युवक का जीवन बच जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सल्फास की गोली नकली पाई गई। इससे युवक का जीवन बच जाने पर परिजनों ने संबंधित नकली दवा की निर्माता कंपनी का शुक्रिया किया है। जानकारी अनुसार बिछवां के गांव मरहरी निवासी मुनेंद्र का अपने भाई के साथ विवाद हो गया। मुनेंद्र ने गुस्से में आकर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। यह देख परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने हाथ में ड्रिप लगा दी। उसके पेट में नली डालने की क्रिया की तो वह ड्रिप हटाकर भाग निकला। और सीधा घर पहुंच गया। उसका इलाज करने वाले निजी चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि गोली नकली थी, इसलिए युवक की जान बच गई है। यह सुनकर मुनेंद्र की मां की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने नकली गोली बनाने वाले का शुक्रिया अदा किया।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए