फार्मासिस्टों ने वेतन विसंगति पर जताई नाराजगी

वाराणसी। लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को प्रदेश सरकार से हुई वार्ता के दौरान मांगों पर शीघ्र विचार करने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। फिर भी मांगों पर विचार नहीं होने पर छह-सात दिसंबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार का सामूहिक उपभोग और 10 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष डा. जेके सिंह और मंत्री अभिजय श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन विसंगति की रिपोर्ट करीब डेढ़ वर्ष से शासन में लंबित है, भत्तों का वर्षों से पुनरीक्षण नहीं हुआ। महानिदेशालय के प्रस्ताव के बाद भी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन नहीं हो रहा, कार्य और आवश्यकता के मुताबिक मानक नहीं बन रहे, पदों का सृजन लंबित है, ट्रामा सेंटरों में अभी तक फार्मासिस्ट के एक भी पद सृजित नहीं हुए, उच्च पदों का सृजन भी नहीं हो रहा है जिससे पदोन्नति नहीं हो पा रही, नियुक्ति प्रक्रिया भी बाधित है। फार्मासिस्ट के करीब 500 से अधिक पद रिक्त हैं जबकि फार्मासिस्ट रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए