नकली दवा खा रहे है भारत के लोग

नई दिल्ली। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेश ने अपनी नई रिपोर्ट में जो खुलासा किया है वो हर भारतवासी के होश उड़ा देगा। डब्ल्यूएचओ ने विकासशील देशों में बिकने वाली दवाओं को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक, भारत जैसे विकासशील देशों में जो दवाएं बेचीं जाती हैं। उनमें 10 में से एक दवा फर्जी है। अब आप जरा सोचकर देखिए, जो दवाई आप सेहत ठीक करने के लिए ले रहे है, वो नकली हो तो। ऐसे में आपकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा।

इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद ये साफ हो गया है कि लोग ऐसी दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे उनका बीमारी से बचाव और इलाज संभव नहीं है। ऐसे में न सिर्फ लोगों के पैसे से खिलवाड़ किया जा रहा है, बल्कि उनके जान पर भी गंभीर बीमारियों का संकट बना रहता है। डब्ल्यूएचओ ने माना कि ये फर्जी और खराब दर्जें की दवाओं से लोगों की सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट ने ये दिखा दिया है कि आज नकली और घटिया दवाओं का कारोबार कितना ज्यादा बढ़ गया है। जिसपर सभी को मिलकर ध्यान देने की जरूरत है। इन फर्जी दवाईयों का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ता है, जिनकी संख्या देश में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत के लिए ज्यादा परेशान करने वाली बात लगती है क्योंकि देश की ज्यादातर जनसंख्या फर्जी दवाई खा रही है।

दुनिया में फर्जी दवाई बढ़ने का कारण ग्लोबलाइजेशन को बताया गया है। डब्ल्यूएचओ की माने तो फर्जी दवाओं का उत्पादन कहीं ओर होता है और पैकेजिंग किसी दूसरे देश में। इसके बाद अलग-अलग देशों में इनका वितरण कर दिया जाता है। ऐसे में इसको रोकना मुश्किल हो गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर