महंगाई की मार, अब खून हुआ महंगा

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अब खून पर भी जीएसटी लगाने का फैसला कर लिया है। केंद्र ने खून की किट पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने की तैयारी कर ली है। सरकार का ये फैसला 1 जनवरी से देश भर में लागू कर दिया जाएगा। इस फैसले के लागू होते ही खून की थैली करीब 200 रूपए महंगी हो जाएगी।

मोदी सरकार के इस फैसला का बुरा असर सीधे तौर पर गरीब लोगों पर पड़ेगा। जहां केंद्र सरकार खून पर जीएसटी लगाने का फैसला 1 जनवरी से लागू करने जा रही है, वहीं इसका विरोध भी शुरू हो गया है। खून पर जीएसटी लगाने का आम जनता और एनजीओ विरोध कर रहे हैं तो खुद डॉक्टरों ने भी इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया है। डॉक्टरों की माने तो खून को महादान कहा जाता है, ऐसे में इसे जीएसटी से मुक्त रखा जाना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार, अभी 1 यूनिट खून की कीमत 1,050 रुपए है। जो कि जीएसटी लगने के बाद महंगा हो जाएगा। एक माह में पूरे देश में करीब 15 लाख यूनिट खून इकट्ठा होता है। जीएसटी लगने के बाद राज्य सरकारों को इसका काफी फायदा होने वाला है। शायद इसी कारण वो केंद्र के इस फैसले पर चुप है।

ब्लड कैरी बैग और प्लेटलेट कैरी बैग पर पहले जीरो प्रतिशत टैक्स था, जिस पर अब सरकार 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने जा रही है। इसके अलावा एचबी पर पहले 5.5 प्रतिशत टैक्स था जो अब 18 प्रतिशत हो जाएगा। कुलमिलाकर देखा जाए तो केंद्र के इस फैसले का बुरा असर गरीब लोगों पर पड़ने जा रहा है, जो पहले ही महंगाई से काफी परेशान है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए