नकली दवा सप्लाई मामले में 12 राज्यों के 110 दवा कारोबारी चिह्नित

रुड़की। ढाई करोड़ रुपये की नकली दवा मामले में चल रही जांच में 12 राज्यों में नकली दवा सप्लाई होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने चार दिसंबर को छापे मारकर रुड़की व भगवानपुर क्षेत्र से करीब ढाई करोड़ रुपये की नकली दवा बरामद की थी। टीम ने नकली दवा बनाने और उनकी सप्लाई विभिन्न राज्यों में करने के आरोप में विपुल गोयल, गौरव त्यागी, गिरीश स्नेही व दिनेश पांडेय सभी निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कार्यालय व घर से बरामद हुए दस्तावेजों व मोबाइल नंबर की मदद से औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने इस मामले कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली है।

जांच में पता चला है कि इन नकली दवाओं की सप्लाई देश के 12 राज्यों में हो रही थी। इन राज्यों के विभिन्न शहरों में कारोबार करने वाले 110 दवा कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। औषधि नियंत्रण विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। उनके स्तर पर भी अब पड़ताल शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनमें कई दवा बनवाते थे। जबकि कई दवा की सप्लाई का काम करते थे। इन व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

यदि यह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो इनको भी मुकदमे में अभियुक्त बनाया जाएगा। जांच बढ़ने के साथ ही मामले की परते खुलती जा रही हैं। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि नकली दवा की सप्लाई उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पश्चिमी बंगाल, पंजाब व महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में होती थी। एक फर्जी कंपनी बनाई हुई थी।

जिसका पूरा ब्योरा ऑनलाइन था। इसी के जरिये इन राज्यों के दवा कारोबारी संपर्क करते थे।बतादें कि ड्रग विभाग ने इन राज्यों में नकली दवा से जुड़े 110 कारोबारियों को चिह्नित किया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन कारोबारियों को दवा के नकली होने की जानकारी थी या नहीं। औषधि नियंत्रण विभाग ने इन राज्यों के ड्रग कंट्रोलर को भी इनकी सूची भेज दी है।

 

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए