फैक्ट्री मालिक ने भेजी थी कंपनियों को फर्जी मेल

हरिद्वर। कॉस्मेटिक कंपनियों को फर्जी मेल भेजकर हरिद्वार की मनचंदा हर्बल कंपनी के लाखों रुपये के आर्डर कैंसल कराने वाला देहरादून की एक फैक्ट्री का मालिक निकला। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने कारोबार में कंपटीशियन के चलते आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए रंजिशन फर्जी मेल भेजी थी। पुलिस ने आरोपित कंपनी मालिक राजन गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

बतादें कि आइटी एक्ट के मुकदमे में सात साल से कम सजा होने के चलते पुलिस आरोपित फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। लेकिन, जांच में न सिर्फ आरोप सही पाए गए, बल्कि कंपनी मालिक ने खुद माफीनामा भी लिखकर अपना गुनाह कुबूल किया। इसलिए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। दरअसल पुलिस के मुताबिक हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनचंदा हर्बल कंपनी के महाप्रबंधक सावन कुमार ने तीन नवंबर 2019 को शहर कोतवाली में एक तहरीर देकर बताया था कि उनकी फैक्ट्री अलग-अलग कंपनियों को उनके नाम से साबुन, पाउडर, क्रीम आदि कॉस्मेटिक का सामान बनाकर सप्लाई करती है।

उनसे कॉस्मेटिक का सामान बनवाने वाली दो कंपनियों को मनीष चोपड़ा, गोरी माहेश्वरी और साहित्या भाटिया के नाम से फर्जी मेल भेजकर भ्रामक प्रचार किया गया कि कंपनी में घटिया माल लगाया जा रहा है। मेल भेजने वालों ने खुद को कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया। मेल के बाद इन कंपनियों ने लाखों रुपये के आर्डर कैंसल कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उस नंबर का पता लगाया, जिसका इस्तेमाल मेल आइडी बनाने में हुआ था।

फिर उस नंबर की कॉल डिटेल खंगालने पर सेलाकुंई देहरादून स्थित एल्यूर कंज्यूमर प्रॉडक्ट कंपनी के मालिक राजन गुप्ता का नाम सामने आया। पूछताछ में राजन गुप्ता ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा भी लिखकर दिया। पुलिस ने आरोपित राजन गुप्ता निवासी सुभाषनगर क्लेमेनटाउन देहरादून के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कारोबार में कंपटीशियन के चलते देहरादून के फैक्ट्री मालिक ने फर्जी मेल भेजे थे। इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC