आरा/शाहपुर। भोजपुर जिले में नकली पुदीन हरा के कारोबार का मामला सामने आया है। डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर बाजार के ही एक दुकान में छापेमारी कर डाबर इंडिया के नाम पर नकली पुदीन हरा के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा। छापेमारी के दौरान नकली सामग्री एवं हजारों की संख्या में तीस एमएल की शीशी समेत हजारों स्टिकर बरामद किए गए है। नकली तरीके से पुदीन हरा बनाने वाले युवक गोङ्क्षवद धानुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डाबर इंडिया लिमिटेड के जांचकर्ता रणजीत ङ्क्षसह एवं चंद्रेश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि युवक पिछले छह माह से नकली पुदीन हरा बना रहा था। इससे कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय विक्रेताओं की शिकायतें मिलने पर जानकारी जुटाई गई। इससे स्पष्ट हुआ कि शाहपुर से बना हुआ माल आरा सहित आसपास के देहात के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया।
स्थानीय पुलिस ने प्रभारी थानाध्यक्ष तेज नारायण ङ्क्षसह के नेतृत्व में छापेमारी कर शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित श्रृंगार के दुकान से नकली पुदीन हरा अर्क बनाने की सामग्री, खाली एवं भरी हुई शीशीओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान 900 खाली शीशी, 1200 नकली पुदीन हरा तथा 12 हजार 250 स्टीकर बरामद किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष तेज नारायण ने बताया कि जप्त किए गए नकली पुदीन हरा और शीशी और उसके भीतर की दवा की जांच करने के लिए सैंपल को पटना विधि विज्ञान प्रयोग प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दूसरी ओर गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसे किसी व्यक्ति द्वारा उक्त माल को तैयार करने के लिए खाली शीशी, स्टीकर एवं पुदीन हरा बनाने के लिए पाउडर दिया गया था। हालांकि किसने नकली पुदीन हरा बनाने के लिए सामग्री मुहैया कराई, उसका नाम नहीं बता रहा है।