नकली सैनिटाइजर बनाने वाली 7 कंपनियों की जांच शुरू

नोएडा। औषधि विभाग को जिले की 7 कंपनियों में नकली सैनिटाइजर बनाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर इनकी गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार एक व्यक्ति ने विभाग को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सात कंपनियों में मानक के अनुरूप सैनिटाइजर नहीं बनाया जा रहा है। सस्ते केमिकल्स का प्रयोग कर केवल असली सैनिटाइजर का नाम दे दिया जाता है। इसमें अल्कोहल की मात्रा भी बहुत कम होती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नकली सैनिटाजर बनाने में विशेष प्रकार के साबुन का प्रयोग किया जाता है। फिर इसमें केमिकल मिलाया जाता है, ताकि अल्कोहल की तरह ही खुशबू आए। इससे लोगों को संदेह नहीं होता है। जबकि, असली सैनिटाइजर में 70 फीसदी अल्कोहल होता है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई दुकानदार नकली सैनिटाइजर बेच रहा है तो वह उसका बिल नहीं देगा। ऐसे में उससे बिल लेकर बोतल या शीशी की जांच के लिए गूगल पर कंपनी और लाइसेंस नंबर की जानकारी भी ली जा सकती है। इससे असली और नकली सैनिटाइजर की पहचान की जा सकती है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त