नशीली गोलियां बेचने पर कैमिस्ट समेत 2 पकड़े  

इंदौर। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने पर कैमिस्ट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का पीथमपुर में मेडिकल स्टोर है। वह इंदौर में दूसरे आरोपी से गोलियां खरीदकर अपने मेडिकल स्टोर्स पर महंगे दाम में बेच रहा था। आरोपी ज्यादा कमाई की लालच में आकर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहे थे। नशे की गोलियों की बिक्री सूचना के आधार पर नारकोटिक्स निरीक्षक बीडी त्रिपाठी की टीम ने छानबीन शुरू की। टीम ने पीथमपुर से प्रहलाद सोनी पिता मोहनलाल सोनी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर को पकड़ा। आरोपी के पास से 5025 नशे की गोलियां जब्त की गई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पीथमपुर में मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और वह मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां बेच रहा था। आरोपी से पता चला कि वह नशे की प्रतिबंधित गोलियां इंदौर से खरीदता था। इस तरह की गोलियों का इस्तेमाल अपराध करने वाले बदमाश ज्यादा करते है जिसके कारण इनकी खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिनेश निवासी क्रांति कृपलानी नगर को पकड़ा। आरोपी दिनेश के पास से 6550 नशे की गोलियां जब्त हुई। आरोपी से पता चला कि उसके पिता कलेक्टोरेट के सामने दुकान संचालित करते हंै और वह दवा सप्लाई का काम करता है। आरोपी का कहना है कि प्रतिबंध के कारण नशे की गोलियों की डिमांड बढ़ गई थी। इस कारण उसने आगरा से गोलियां मंगवाकर यहां बेचना शुरू कर दिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत