अवैध रूप से चल रहा ये ब्लड बैंक 

करौली (राजस्थान)। जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहा है। इसका लाइसेंस आठ माह पहले ही एक्सपायर हो चुका है। तब से इस ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। गौरतलब है कि स्थानीय चिकित्सालय में वर्ष 1997 में ब्लड बैंक के लिए पहली बार अनुज्ञा पत्र जारी हुआ था। हर पांच वर्ष में अनुज्ञा पत्र रिन्यू कराना अनिवार्य है। लाइसेंस नवीनीकरण की यह प्रक्रिया औषधि नियंत्रक संगठन जयपुर के माध्यम से उपऔषधि नियंत्रक (भारत) गाजियाबाद (यूपी) से होती है।
नियमों के अनुसार बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक का संचालन नहीं किया जा सकता लेकिन जनहित के नाम पर चिकित्सालय प्रबंधन ने नियम को दरकिनार किया हुआ है। बताया गया है कि चिकित्सालय प्रशासन की ओर से लाइसेंस की अवधि पूरी होने से पहले ही 15 नवम्बर 2017 को उप-औषधि नियंत्रक गाजियाबाद को लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दिया था। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के बाद जनवरी माह में गाजियाबाद की टीम तथा औषधि निरीक्षकों (डीआई) द्वारा ब्लड बैंक के निरीक्षण की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई। इस दौरान सामने आई कमियों की पूर्ति कर आक्षेप संबंधी रिपोर्ट प्रेषित कर दी। हमने ब्लड बैंक के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पूरी प्रक्रिया कर दी है। संबंधित दस्तावेज भी भिजवा दिए हैं। कुछ कमियां बताई गई थीं, जिनकी भी पूर्ति कर दी गई है। जल्दी ही नवीनीकरण हो जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत