दवाओं की बिक्री के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड कर 10 अरेस्ट किए

मुंबई। दवाओं की बिक्री के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का मामला उजागर हुआ है। मुंबई पुलिस ने अंधेरी में स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर रेड कर 10 लोगों को अरेस्ट किया है।

समिट बिजनेस बे के नामक कंपनी में चल रहा था गोरखधंधा

पुलिस के अनुसार समिट बिजनेस बे नाम की कंपनी के परिसर में यह गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस सूचना मिलने पर यहां छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वीओआईपी कॉलिंग के माध्यम से करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार जालसाज वीओआईपी कॉलिंग के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाते थे। वे खुद को ऑनलाइन दवा कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। पीडि़तों से दवाओं का ऑर्डर लेने के बाद आरोपी उन्हें दवा नहीं पहुंचाते थे। अमेरिकी नागरिक इन आरोपियों को डॉलर में भुगतान किया करते थे।

कॉल सेंटर से कंप्यूटर और अहम दस्तावेज बरामद

दवाओं की बिक्री

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर से कंप्यूटर और कुछ अहम दस्तावेजों को भी बरामद किया है। धोखाधड़ी की सीमा का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ रुपये की कीमत के गुटखे को बरामद किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया था।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 1 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई