नशीली दवाइयां बेचने के दोषी कैमिस्ट को दस साल की जेल

चंबा (हप्र)। जिला अदालत ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने के दोषी दुकानदार संजय कुमार निवासी गांव हरिपुर जिला चंबा को दस साल कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुलाहकड़ी स्थित मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेची जा रही है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली थी तो काउंटर में से एक डिब्बा बरामद हुआ था, जिसमें प्रतिबंधित दवाएं रखी हुई थीं। इसमें ट्रामाडोल के इंजेक्शन, टोसेक्स दवा की चार बोतलें, निकोडल की 20 गोलियां, ट्रामाकैड की 30, अल्ट्राटेप की 59 और ट्रामपास की 97 गोलियां बरामद हुई थीं। जब दुकानदार संजय से क्रय तथा विक्रय संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया था तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ के दौरान पुलिस को संजय के घर में भी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप होने की भनक लगी थी। जब पुलिस ने घर में दबिश दी तो घर से 1770 अल्ट्राटास, 800 ट्रैमपास, 730 ट्रेवोन-50, 1600 एलप्राजोलम, 580 टेनसिविन एलप्राजोलम और 50 निकोडोल प्लस की गोलियां बरामद हुई थीं। पुलिस ने आरोपी संजय के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायधीश चंबा राजेश तोमर की अदालत ने संजय को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन