फार्मासिस्टों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर (झारखण्ड)। फार्मासिस्ट फाउंडेशन झारखंड ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। फाउंडेशन के सदस्यों ने राज्य के औषधि निदेशक एवं सभी उपनिदेशक को शिकायत देते हुए कहा कि राज्य में एक हजार दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण ने कहा कि झारखंड राज्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जो फार्मासिस्ट अनुभव के आधार पर कार्यरत थे, उन्हें रद्द करके हटाने का आदेश दिया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश अभी भी अनेक वैसे फार्मासिस्ट हंै जो दवा दुकानों पर कार्यरत है। वहीं झारखंड में कई दवा दुकानें बिना फार्मासिस्ट के ही चल रही है। उनके खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि राज्य में फार्मासिस्टों की संख्या करीब चार हजार जबकि दवा दुकानों की संख्या 14 हजार है। ऐसे में दस हजार दवा दुकानें कैसे चल रही हैं, इसकी जांच-पड़ताल करने वाला कोई नहीं है। फाउंडेशन की शिकायतें सुनने के बाद औषधि निदेशक रितू सहाय ने कार्रवाई का भरोसा दिया। फाउंडेशन के केंद्रीय सचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं सुना गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इसकी जवाबदेही विभाग पदाधिकारियों की होगी। फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने औषधि विभाग के उपनिदेशक सुमंत तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा। सुमंत तिवारी ने आश्वासन दिया कि फार्मासिस्टों को हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर अफरोज अहमद, अमित कुमार, रंजीत सोनी, तनवीर हसन, अमरदीप कुमार, सुमित दास, गुलाम सरवर, श्रीकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन