नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन स्मगलर चढ़े पुलिस के हत्थे

करनाल। हरियाणा में नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए आये दिन नारकोटिक्स विभाग छापे मार रहा है। कल शाम करनाल में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले तीन स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां भी बरामद की गई हैं। आरोपित कार में भरकर नशीली दवाईयां ले जा रहे थे। इनमे से दो तस्कर रोहतक के रहने वाले हैं और एक कैथल का है।

बीती शाम के समय उप निरीक्षक रमेश चंद की अध्यक्षता में टीम असंध के जींद चौक पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपित कुलदीप वासी कैथल, श्लेश सैनी व विष्णु कुमार वासी रोहतक कार में काफी समय से नशीली गोलियां व दवाई भरकर बेचने का काम करते हैं। जो इस समय कार में सवार होकर सफीदों की तरफ से प्रतिबंधित दवाईयां बेचने के लिए आ रहे हैं।  सूचना के बाद नाकेबंदी की गई तो कुछ देर बाद कार आई, जिसमें सवार आरोपितों को गिरफ्त में लिया गया।

आरोपितों की पहचान विष्णु कुमार वासी सुखपुरा रोड रोहतक, कुलदीप वासी चौधरी पट्टी, कैथल व श्लेश सैनी वासी ऋषि नगर रोहतक के तौर पर हुई। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे एक कट्टे में से 240 बोतल ओमरेक्स सीरप, गाडी में रखी पेटियों में से 2990 ट्रामाडोल गोलियां व पांच हजार कैरीसोपरोडोल की गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने ये दवाएं व कार कब्जे में ले ली तो वहीं आरोपितों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित कैथल वासी कुलदीप है, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त नशीले सीरप व गोलियों को रोहतक से सस्ते दाम में एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इन्हें कैथल में ले जाकर मंहगे दाम पर सप्लाई करना था। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • Related Posts

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 3 views
    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 2 views
    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 12 views
    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 10 views
    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 13 views
    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत