नशीली दवाएं बेचने पर दो दवा दुकानें सील

गुरुग्राम। शहर में नशीली व गर्भपात की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने दवा की 6 दुकानों पर छापा मारा। इसमें 2 दुकानों पर नशीली व गर्भपात की दवाएं बरामद कीं, जबकि एक दुकान पर खामी पाई गई है। इसके साथ ही टीम ने हुडा सिटी सेंटर से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवा के साथ काबू किया है। आरोपी के पास से 5 लाख रुपये कीमत के 12 इंजेक्शन बरामद किए हैं। जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव वजीराबाद व कन्हई में कुछ दवा दुकानदार नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ ही गर्भपात करने वाली एमटीपी किट की भी खुलेआम बिक्री हो रही है। इस पर उन्होंने टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान 6 दुकानों पर जांच की गई। मैसर्स आरती मेडिकोज पर भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित एमटीपी किट बरामद की गई। दुकान से फार्मासिस्ट भी नदारद था। टीम ने दवाएं कब्जे में लेकर दुकान सील कर दी। इसके साथ ही मैसर्स लोकेश मैडिकोस से भी टीम को नशीली दवाएं व एमटीपी किट मिली। यहां से भी फार्मासिस्ट नदारद था। इस दुकान को भी टीम ने सील कर दिया। वहीं मैसर्स नेशनल मेडिकॉज व सीता मेडिकल स्टोर पर खामियां पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया गया है।
छापामार टीम ने सूचना के आधार पर भूपेंद्र सिंह को ऑप्डिवो के 12 इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। वह इन इंजेक्शन को दिल्ली से गुरुग्राम लेकर आया था। आरोपी के पास इंजेक्शन से संबंधित कोई खरीद या बिक्री बिल नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, ऑप्डिवो कंपनी को भारत में उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं है। इस पर इंजेक्शन को लैब में भेज दिया गया है। आरोपी को काबू कर इस पर कार्रवाई की जा रही है।
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने रेवाड़ी में भी छापा मारा। सूचना मिली थी कि अनेक दवा विक्रेता रेवाड़ी में करीब 6 रुपये में बेचे जाने वाला पेंटाजोसिन इंजेक्शन 7 हजार रुपये में बेच रहे हैं।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 24 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज