मेडिकल स्टोरों पर दबिश, 4 दुकानें की सील

फरीदाबाद। फरीदाबाद औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने चार मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बरामद कीं। इन चारों स्टोरों को सील कर दिया गया। टीम में वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण सिंह गोदारा ने बताया कि टीम ने पाली-बडख़ल स्थित पांच मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। मेडिकल स्टोर संचालक बिल नहीं दिखा सके। जिसके बाद सानिया मेडिकल स्टोर, रॉयल मेडिकल स्टोर व शिव मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम को शिकायत मिली कि भारत कॉलोनी 33 फुट रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर सुबह व शाम के समय नशे के इंजेक्शन बेचे जाते हैं। मेडिकल स्टोर से दो प्रकार की नशीली दवाएं बरामद कीं। मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल नहीं दिखा पाया। जिसके बाद रुचि मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम ने भूपानी चौक पर तीन मेडिकल स्टोर, सेक्टर सात स्थित दो मेडिकल स्टोर और बल्लभगढ़ स्थित 3 मेडिकल स्टोर पर की जांच की। वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी ने बताया कि छापामार दल की कार्रवाई अन्य क्षेत्रों में भी जारी है। किसी भी सूरत में कहीं भी किसी भी नशे की दवाओं का व्यवसाय करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं को रखने व बेचने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए