नशीली दवा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा

लक्सर (उत्तरांचल)। नशीली दवा बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि नगर से लेकर देहात तक नशीली दवाओं की बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा है। कई मेडिकल स्टोर पर नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल, सीरप आदि धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। जबकि चिकित्सक के पर्चे के बिना इस प्रकार की दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित है। लेकिन मुनाफा कमाने के चक्कर में मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाओं की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं। नगर के अलावा देहात के खानपुर, रायसी व सुल्तानपुर क्षेत्रों में भी दवा की दुकानों पर यह खेल चल रहा है। युवा और किशोर नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की तैयारी की है। नगर में करीब डेढ़ दर्जन ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े हैं। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह और एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि नशीली दवाओं की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही है। शीघ्र ही इनके खिलाफ टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 16 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी