मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से बिक रहीं प्रतिबंधित दवा

इयांलोनी (उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रहीं हैं। ज्यादातर मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं हैं। स्टोर संचालक नाबालिग बच्चों और युवाओं को दवाई बेचने के लिए नौकरी पर रखते हैं। गलत दवाई दिए जाने से बीमार की तबीयत और बिगडऩे की आशंका बनी रहती है। आरोप है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी नहीं की जाती, जिससे यह गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्र के नए बाजार, प्रेम नगर, शिव वाटिका, मुस्तफाबाद, अशोक विहार, पूजा कालोनी, विकास कुंज, लक्ष्मी गार्डन, राहुल गार्डन, अमित विहार, जवाहर नगर, सोनिया नगर आदि कालोनियों समेत गांव में सैकड़ों मेडिकल स्टोर संचालित हैं। क्षेत्र के इन मेडिकल स्टोरों पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जैसी घातक दवाइयां खुले आम बेची जा रही हैं। यही नहीं, अधिकांश मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं। बताया जाता है कि स्टोर संचालक फार्मासिस्ट का डिप्लोमा किराए पर ले लेते हैं। यदि कभी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छापेमारी की जाती है तो स्टोर संचालक डिप्लोमा दिखा कर फार्मासिस्ट के छुट्टी पर होने की बात कह टीम को गुमराह कर देते हैं। वहीं, दुकान संचालक नाबालिगों और युवाओं को नौकरी पर रखते हैं। वहीं अपने परिवार के सदस्यों को स्टोर पर बैठा कर कई दिनों तक घूमने चले जाते हैं। मेडिकल स्टोर पर काम कर रहे बच्चों और युवाओं से गलत दवाई दिए जाने की संभावना बनी रहती है। यदि इन द्वारा दी गई गलत दवाई से किसी बीमार की मौत हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। क्षेत्र में गलत तरीके से संचालित मेडिकल स्टोर और यहां बेची जा रही नशीली दवाइयों का मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी है। लेकिन अधिकारी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी नहीं करते। यदि जांच के लिए लोनी क्षेत्र में आते हंै तो एक-दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की औपचारिकता निभाकर लौट जाते हंै। इस संबंध में लोनी के उपजिलाधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और प्रशासन की एक टीम का गठन कर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की जाएगी।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 16 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी