नशीली दवा के कारोबार का भंडाफोड़, 11 को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। नशीली दवा के काले धंधे से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गिरोह के सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने पकड़े गए सदस्यों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाई व इंजेक्शन के साथ ही नकदी भी जब्त की है।

यह है मामला

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि महुआबाग इलाके के एक घर में नशीली दवा व इंजेक्शन लगाने के अवैध कार्य की सूचना मिली थी। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा और इंजेक्शन बरामद किए।

पुलिस ने मौके से गिरोह के सरगना धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र स्व. सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी निवासी महुआबाग को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा छो_ू राम पुत्र हरेन्द्र राम निवासी टडवा यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद, सोनू पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी नवपुरा यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद, अजय कुमार चौबे पुत्र स्व. ओम प्रकाश चौबे निवासी राजापुर थाना करीमुद्दीनपुर, सत्या डोम पुत्र हलवाई डोम निवासी ताडीघाट थाना सुहवल, रोहित पुत्र स्व. पटकू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली केा दबोचा।

इनके अलावा, सुजीत कुमार पुत्र मुन्नू निवासी चीतनाथ छवलका इनार, सद्दाम पुत्र रफी अहमद निवासी सराय की गली थाना कोतवाली, राजेश पुत्र अजय निवासी टडवा कालोनी यूसुफुपुर, शेरू पुत्र लल्लू निवासी नवाब फाटक थाना कोतवाली और सन्त लाल पुत्र जिउत राम निवासी कलेक्टर घाट थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

ये सभी नशीले इंजेक्शन का सेवन करते पाए गए। उनके पास से नशीले इंजेक्शन बुप्रीरेज 210, तथा 30 शीशी प्रत्येक 10 एमएल ऐविल इंजेक्शन एवं 560 पीस निडल और 180 पीस सिरिन्ज बरामद किए। साथ ही करीब 12 हजार की राशि भी बरामद की है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी