प्रतिबंधित दवा अल्फा जोल्म की तस्करी पकड़ी, जखीरे समेत एक गिरफ्तार

इंदौर। प्रतिबंधित दवा का जखीरा बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खजराना पुलिस ने चैंकिंग के दौरान स्टार चौराहा पर एक गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से प्रतिबंधित दवा अल्फा जोल्म की करीब 225 टैबलेट बरामद की गई। दवा के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि आरोपी युवक राजस्थान से प्रतिबंधित दवाइयां लाया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है और आरोपी की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को पकडऩे की योजना बना रही है।

यह है मामला

खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी इमरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवा अल्फा जोल्म लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खजराना थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे पर एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका। वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी में छिपाकर बनाए गए 1 बॉक्स में करीब 225 अल्फा जोल्म की टैबलेट मिली। आरोपी युवक से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह राजस्थान के कुछ ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिबंधित दवाइयां को लेकर इंदौर आ रहा था।

आरोपी पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज

बताया गया है कि आरोपी इन दवाइयों को इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने वाला था लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवई में जुटी है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस