नशीली दवा के धंधे का भंडाफोड़, एक करोड़ की मेडिसिन के साथ व्यापारी काबू

प्रयागराज (यूपी)। नशीली दवा के धंधे का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। प्रयागराज शहर में एक करोड़ की दवा के साथ एक व्यापारी को काबू किया गया है। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स नई दिल्ली की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह है मामला

प्रयागराज शहर में काफी लंबे समय से नशीली दवा का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स नई दिल्ली की टीम ने सोहबतिया बाग स्थित मेसर्स बीके इंटरप्राइजेज के ठिकाने पर छापेमारी की। टीम को यहा से लगभग एक करोड़ रूपये की नशीली दवाइयां बरामद हुई। आरोपी व्यापारी विपुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी विपुल काफी समय से नशीली दवा का कारोबार कर रहा था। वह मेडिकल स्टोर पर इन दवाओं की सप्लाई करता था। नारकोटिक्स विभाग की इस छापामार कार्रवाई से शहरभर के दवा व्यापारियों में हडक़ंप मचा रहा।

मेडिकल स्टोर के नाम पर नशीली दवा का धंधा

जार्जटाउन थानाक्षेत्र के सोहबतिया बाग का निवासी आरोपी विपुल वीके इंटरप्राइजेज के नाम से मेडिकल स्टोर के नाम पर नशीली दवाओं का कारोबार करता था। इन दवाओं की सप्लाई वह अपने घर से करता था। इसकी शिकायत मिलने पर सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स नई दिल्ली के कप्तान ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर प्रवीण धुल, उपनिरीक्षक गौरव शर्मा और दीपेंद्र कुमार की एक टीम को प्रयागराज भेजा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त