ब्रांडेड कंपनी के नाम पर लाखों का नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद

सहारानपुर। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये कीमत का नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया है। यह सामान गंगोह के एक बंद मकान में बने गोदाम से मिला है।

औषधि निरीक्षकों व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने गंगोह के एक बंद मकान का ताला तोडक़र छापेमारी की। मकान के अंदर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कॉस्मेटिक सामान भरा मिला। इस सामान की बाजारी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

मकान का तोडऩा पड़ा ताला

सहारनपुर के औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, शामली की औषधि निरीक्षक निधि पांडेय व नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर यह छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस बल भी साथ रहा। यह छापामारी चौधरी सिनेमा के बराबर वाली गली में एक मकान में की गई। मकान पर ताला लगा हुआ था। मजबूरन अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की देखरेख में ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

ये सामान हुआ बरामद

टीम को मौके से ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर के साथ फेशवॉश, कोल्ड क्रीम, सेनेटाइजर अन्य पैक सामान, कच्चा माल, बनाने के उपकरण, एक बाइक आदि जब्त की गई। बरामद माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये से ज्यादा है। औषधि निरीक्षक लवकुश ने बताया कि आरोपित फरहान पुत्र फहीम गंगोह का रहने वाला है। वह छापेमारी का पता चलते ही मौके से फरार हो गया है। अधिकारियों ने बरामद माल को सील कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई