नशीली दवा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरामद दवाओं की कीमत 50 लाख

गाजीपुर: जिले में चल रहे नशे के कारोबार पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स लखनऊ व वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर चौराहे से दो तस्करों को धर-दबोचा।

चेकिंग में उनके पास से दो किलो 700 ग्राम ब्यूप्रेनारफीन, 250 ग्राम ट्रामाडोल नामक दवाइयां और 1500 नशीली दवाइयों का इंजेक्शन बरामद किया गया।

इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।

जानकारी अनुसार टीम ने बक्सूपुर चौराहे के पास से एक तस्कर को धर-दबोचा। उसके पास से नशीले दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। इसमें ब्यूप्रेनारफीन, ट्रामाडोल नामक पदार्थ था। पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर से दवा दुकानदार को दबोचा गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बैरनपुर निवासी राजदेव यादव और गरूआ मकसूदपुर निवासी अमरदीप यादव उर्फ पंकज बताया। निरीक्षक केके श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक