नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, संचालक समेत पांच गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : नार्कोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की है। सेल ने एक बड़े गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक, मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव और तीन पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 67 हजार 56 नग नशीली टैबलेट और कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इस गिरोह में मेडिकल स्टोर संचालक और मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अजय अग्रवाल खुर्सीपार के श्याम मेडिकल स्टोर का संचालक है। वही एक एमआर और तीन पेडलर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार आरोपित नितिन सिम्मी रायपुर से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों की खेप लाकर मेडिकल स्टोर संचालक को देता था। जिसके बाद वह तीनों पैडलर राकेश वर्मा, जग्गू और शफक बानो को दवाइयां दे देता था। ये तीनों अपनी-अपनी बस्ती में इन दवाइयों को तीन से पांच गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी