नशीले कफ सिरप समेत बोलेरो चालक पकड़ा

अंबिकापुर/भैयाथान (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने इलाहाबाद से नशीला कफ सिरप लेकर आ रहे एक बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 115 नग कफ सिरप बरामद हुआ है। भैयाथान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोलेरो में नशीला कफ सिरप लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाई स्कूल ग्राउंड के पास दबिश दी तो वहां एक बोलेरो खड़ी मिली।  बोलेरो से पटना निवासी चालक मोहम्मद इस्तयाक नीचे उतरा। बोलेरो में तीन अन्य युवक भी बैठे थे। तीनों युवकों ने बताया कि वे इलाहाबाद संगम से लौट रहे हैं। उन्होंने बोलेरो वाहन को किराए पर लिया था। चालक द्वारा गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें एक कार्टून में रखा 115 नग कफ सिरप बरामद हुआ। आरोपित चालक मो. इस्तयाक ने बताया कि नशीले कफ सिरप को इलाहाबाद के पास राजघर के मेडिकल स्टोर से खरीदा था। उक्त कफ सिरप को टेंगनी पटना क्षेत्र में ऊंचे दाम में बिक्री करने की उसकी मंशा थी। आरोपी के पास कफ सिरप से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बोलेरो और कफ सिरप को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 11 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़